जौनपुर: नगर पालिका के दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर, अमृत विचार। एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने नगर पालिका परिषद में छापा मारकर रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रिश्वत लेते कर्मचारियों को पकड़े जाने से सरकारी कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। टीम ने दोनों को लाइनबाजार थाने पर लाकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार रमेश नामक ठेकेदार से बकाये बिल का भुगतान करने के लिए एकाउंटेंट टीएन सिंह रिश्वत मांग रहा था। ठेकेदार ने कई बार मिन्नत की इसके बाद भी भुगतान नही हुआ। उसके बाद उसने एंटी करप्शन टीम वाराणसी से सम्पर्क किया। टीम  ने आज जाल बिछाकर कर अकाउंटेंट टीएन सिंह और बाबू  शनि वाल्मीकि को एक लाख 65 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया ।

ये भी पढ़ें -बहराइच: अनीता बनी मिस फेयरवेल, मानस को मिला मिस्टर फेयरवेल का खिताब

संबंधित समाचार