हरदोई: सर्राफा व्यापारी को दिनदहाड़े गोली मारकर लूटे लाखों के जेवर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई में सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने लाखों रुपए के गहने लूट लिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कस्बा सांडी स्थित कन्हैया लाल ओम प्रकाश सर्राफ फर्म के मालिक शीलू गुप्ता नाम के व्यापारी को बदमाशों ने उस …

हरदोई। हरदोई में सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने लाखों रुपए के गहने लूट लिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

कस्बा सांडी स्थित कन्हैया लाल ओम प्रकाश सर्राफ फर्म के मालिक शीलू गुप्ता नाम के व्यापारी को बदमाशों ने उस समय गोली मार दी जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। घटना के बाद बदमाश जेवरों से भरा थैला छीन कर फरार हो गए। गोली लगने से घायल व्यापारी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भारी नारेबाजी के बीच व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया। आपको बता दें कि इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। लगभग एक माह पूर्व जिला मुख्यालय पर सर्राफा व्यापारी राजेंद्र गुप्ता की बदमाशों ने चेन छीन ली थी जिसका आज तक खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।

संबंधित समाचार