बरेली: इज्जतनगर थाने में दरोगा का नोट गिनते वीडियो वायरल, दी ये सफाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर थाने में दरोगा का रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ है। 46 सेकेंड के वीडियो में दरोगा रुपये गिनते भी दिख रहें हैं और उनके सामने सफेद कुर्ता पायजामा में एक व्यक्ति मोबाइल लिए खड़ा हुआ है। जिस कंम्प्यूटर कक्ष में दरोगा रुपये गिन रहे हैं, उससे ठीक सटा हुआ प्रभारी निरीक्षक का कक्ष है।

व्यक्ति और दरोगा आपस में बातचीत करते हैं। दरोगा पांच-पांच सौ रुपये की नोट गिनते दिख रहे हैं। बाहर के किसी व्यक्ति की नजर ना पड़े, इसलिए दूसरा व्यक्ति उनके सामने खड़ा हो जाता है। रुपये गिनने के बाद दूसरा शख्स बाहर आ जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद जानकारी थाने तक पहुंची जिसके बाद सफाई देने का दौर शुरू हुआ। दरोगा खुद के रुपये गिनने की बात कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें-बरेली: संतोष गंगवार ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कहा- अच्छे बहुमत से जीतेंगे

संबंधित समाचार