बरेली: बैंक कर्मचारियों ने हड़प लिया दो महिलाओं को मिला चेक, जिलाधिकारी से शिकायत

बरेली: बैंक कर्मचारियों ने हड़प लिया दो महिलाओं को मिला चेक, जिलाधिकारी से शिकायत

बरेली, अमृत विचार। दो महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा सहायता राशि के रूप में 50-50 हजार रुपए का चेक मिला था। इन गरीब महिलाओं से बैंक मैनेजर के साथ सांठ-गांठ  कर बैंक कर्मचारियों ने चेक हड़प लिया और महिलाओं को बताया कि उनके खाते में पैसा चला जाएगा। जब उनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा तब महिला कर्मचारी के पास पहुंची। कर्मचारियों ने उन्हें डरा धमकाकर भगा दिया। इस मामले में आज महिलाओं ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोपी बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना सुभाष नगर क्षेत्र के करगैना निवासी मीरा देवी पत्नी जगदीश, शक्ति पुत्री राजेश को मुख्यमंत्री द्वारा 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि के रूप में चेक दिया गया था। जिसको बैंक कर्मचारी राजू मनीष वा बैंक मैनेजर ने मिलकर चेक वापस ले लिया। दोनों महिलाओं को बताया गया कि उनके खाते में पैसे पहुंच जाएंगे। जब उनके खाते में पैसे नहीं पहुंचे तो वह बैंक पहुंची। बैंक मैनेजर वा कर्मचारी ने दोनों ही महिलाओं को डरा धमका कर भगा दिया। इस मामले में आज महिलाओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बाघ एक्सप्रेस से टकराकर पांच गोवंशीय पशुओं की मौत

ताजा समाचार