अमरोहा : नमाज के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली की गाड़ी का किया घेराव, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली की गाड़ी का घेराव करते लोग

अमरोहा, अमृत विचार। अलविदा जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने सांसद दानिश अली का विरोध करते हुए उनकी गाड़ी का घेराव कर दिया। इस दौरान विधायक समरपाल सिंह के पुत्र प्रतीक धारीवाल नमाजियों को हटाते दिखाई दिए। गाड़ी का घेराव करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि सांसद दानिश अली ने इस मामले में कोई अपना बयान जारी नहीं किया है। 

शुक्रवार को नौगावां सादात में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी दानिश शैली भी नौगावां सादात कस्बे में नमाजियों से मिलने गए थे। नमाज़ के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जैसे ही सांसद अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकलने लगे, तभी लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। उनकी गाड़ी का घेराव कर दिया। जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में सांसद की गाड़ी दिखाई दे रही है। जिसका लोग घेराव करते नजर आ रहे हैं। 

वहीं विधायक समरपाल सिंह के पुत्र प्रतीक धारीवाल लोगों को हटाते नजर आये। वहां मौजूद लोगों ने सांसद के विरोध में नारे भी लगाए। घटनाक्रम की पूरी वीडियो एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें :अमरोहा : पुलिस ने किया पैदल मार्च, लोकसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील 

 

संबंधित समाचार