बहराइच: ग्राम प्रधान ने थाने के दो सिपाहियों पर अभद्रता करने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। विकास खण्ड नवाबगंज के ग्राम सभा मिर्जापुर तिलक के ग्राम प्रधान ने  नवाबगंज थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता किये जाने की शिकायत अखिल भारतीय प्रधान संगठन व जिलाधिकारी से की है। डीएम ने एसडीएम को जांच कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं।

विकासखंड नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत मिर्जापुर तिलक के ग्राम प्रधान आदिल खान पुत्र  कादिर खान ने बताया की उनके ग्राम पंचायत के मजरा मिर्जा फाटा गांव में साबिर  पुत्र इदरीस सरकारी इन्डिया मार्का  हैंडपम्प उसके मकान के सामने लगा हुआ है, जिसे शाबिर उसको अपने अहाते में घेर कर उसमें समर सेबल लगा रहा है। जिसका ग्राम प्रधान ने विरोध किया तो वह प्रधान को गाली गलौज देने लगा व मारपीट पर आमदा हो गया। 

जिसकी सूचना प्रधान आदिल खान ने नवाबगंज थाने की पुलिस को दी। ग्राम प्रधान थाने पर विपक्षी के खिलाफ तहरीर देने पहुंचा तो विपक्षी भी थाने पर पहुंच गया। पीड़ित प्रधान ने बताया की थाने पर मौजूद दो सिपाहियों के सामने ही विपक्षी उन्हें गाली गलौज और जान माल की धमकी देने लगा जिस का ग्राम प्रधान ने विरोध किया तो थाने के सामने गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी अमित यादव व प्रदीप ने उल्टा ग्राम प्रधान को धकेलते हुये व अब्द शब्द कहते हुये थाने के अंदर धकेल कर लें गये और थाने में बैठा लिया। 

कई घंटे बैठाने के बाद उनको वहां से डांट फटकार कर फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देते हुये भगा दिया। इससे पीड़ित ग्राम प्रधान ने अखिल भारतीय प्रधान संगठन को देते हुये  जिला अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व जिला संरक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर  जांच कर अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की है। वहीं डीएम मोनिका रानी ने एसडीएम नानपारा को जांच कर कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:-एल्विश यादव समेत आठ के खिलाफ नोएडा पुलिस ने दाखिल की 1200 पन्नौ की चार्जशीट

संबंधित समाचार