लखनऊ पुलिस ने चार शातिर ठगों को नोएडा से किया गिरफ्तार, इंश्योरेंस पॉलिसी में ज्यादा रिटर्न देने के नाम पर करते थे ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश। नोएडा से लखनऊ पुलिस ने पकड़े 4 शातिर ठग इंश्योरेंस पॉलिसी में ज्यादा रिटर्न देने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे। वज़ीरगंज पुलिस और साइबर क्राइम की टीम ने नोएडा से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लखनऊ लेकर पहुंची। प्रवीण कुमार झा, राहुल कुमार, दीपक कुमार और मनोज कुमार को लखनऊ पुलिस ने किया नोएडा से किया अरेस्ट 

बिहार, नई दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं ये चारो शातिर ठग। पंकज चतुर्वेदी ने वज़ीरगंज थाने में 1 लाख 32 हज़ार के ठगी की FIR कराई थी दर्ज। जालसाज ज़्यादा रिटर्न, lपॉलिसी रिन्यूअल, पॉलिसी मेचयोरिटी पर अच्छा रिटर्न देने के नाम पर करते थे ठगी। वज़ीरगंज पुलिस ने 4 ठगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 कीपैड व 2 एनरॉयड फ़ोन बरामद किये।

यह भी पढ़ें:-एल्विश यादव समेत आठ के खिलाफ नोएडा पुलिस ने दाखिल की 1200 पन्नौ की चार्जशीट

संबंधित समाचार