एलेक्सा ने मासूम बच्ची की बंदर से बचाई जान, बस ये ट्रिक का किया इस्तेमाल...जानकर हो जाएंगे हैरान

एलेक्सा ने मासूम बच्ची की बंदर से बचाई जान, बस ये ट्रिक का किया इस्तेमाल...जानकर हो जाएंगे हैरान

बस्ती, उत्तर प्रदेश। वैसे तो एलेक्सा मनोरंजन का साधन है, जिससे आप वॉइस कमांड देकर म्यूजिक सुन सकते हैं साथ ही तामाम जानकारी भी बोलकर प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन अभी तक आपने यह नहीं सुना होगा कि एलेक्सा किसी की जान भी बचा सकती है, तो आईये आपको बताते हैं कैसे?

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एलेस्का ने 15 महीने की बच्ची की जान बचा ली। दरअसल, विकास आवास कॉलोनी में पंकज ओझा के घर में एक बंदर घुस आया। उस वक्त पंकज किसी मेहमान को घर से बाहर छोड़ने गए थे और अन्य लोग दूसरे अलग रूम में थे। घर में 15 महीने की बच्ची और 15 साल की निकिता थी। 

घर में घुसता बंदर देख निकिता डर गई। उसने देखा कि बंदर एक बर्तन उठाकर खाने की तलाश में घर में घूमने लगा। उसने अन्य लोगों को आवाज लगाई लेकिन किसी के पास आवाज नहीं पहुंती, तभी बंदर 15 महीने की बच्ची के पास जा ही रहा था कि निकिता की नजर फ्रिज पर रखे एलेक्सा पर पड़ी, उसने तुरंत ही वॉइस कमांड दी और कुत्ते की भौंकने की आवाज निकालने के लिए कहा। एलेक्सा ने जैसा ही कुत्ते की भौंकने की आवाज निकाली तो बंदर डर कर खिड़की से भाग गया।  

यह भी पढ़ें- ई-गेमिंग कंपनियों पर 28% GST के खिलाफ दायर याचिकाएं SC ने अपने पास हस्तांतरित की