अयोध्या: सांगठनिक शक्ति की प्रतीक बनी भाजपा की बूथ कमेटियां

लोस चुनाव में पूरा मंडल ने बनाया रेकार्ड, 96 में से 54 बूथ कमेटियों की बैठक पूरी

अयोध्या: सांगठनिक शक्ति की प्रतीक बनी भाजपा की बूथ कमेटियां

पूराबाजार/अयोध्या, अमृत विचार। बूथ कमेटियां भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक शक्ति का प्रतीक बनी हुई है। इसी के चलते बूथ मजबूत करने में जुटी भाजपा के पूरा मंडल ने रेकार्ड भी बनाया है। अब तक पहले चरण में 96 में से 50 बूथों की बैठक कर पूरा मंडल बूथों पर कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र दिया जा चुका है।

मण्डल पूरा में बूथ स्तर की बैठकों का सिलसिला तेजी के साथ चल रहा है। पदाधिकारी बूथ के कार्यकर्ताओं का पेंच कसने में जुटे हैं। इन बैठकों में भाजपा के जिले स्तर के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी पहुंच कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दे रहे हैं। मंडल के चुनाव संयोजक शिवनारायण तिवारी ने बताया कि 96 बूथों में से अब तक 50 बूथों की बैठक अब तक हो चुकी है। 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक बैठकों का क्रम चलेगा।

शनिवार को अंकवारा, मोहतशिमपुर, सराय चैमल, कछौली, नरायनपुर , फतेहपुर मुमताजाबाद, भदौली, द्वारिकापुर, खजुरावन , समैसा , पालिया टेघर समेत कुल 19 बूथों की बैठक भी हुई। बैठकों में महानगर उपाध्यक्ष रणधीर सिंह डब्लू, अरविंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, शारदा यादव, नन्द कुमार सिंह, दिनेश कुमार मिश्र ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोटर मतदान स्थल तक पहुंचे इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। 

जानिए क्या है बूथ कमेटी

बूथ कमेटी में कुल 11 सदस्य होते हैं। जिसमें एक अध्यक्ष एक सचिव के अलावा लाभार्थी प्रमुख, सामाजिक प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, व्हाट्सएप प्रमुख, मन की बात प्रमुख बनाए गए हैं। जिनको मतदाताओं से संपर्क का जिम्मा सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें:-एल्विश यादव समेत आठ के खिलाफ नोएडा पुलिस ने दाखिल की 1200 पन्नौ की चार्जशीट