Kannauj News: भूमि विवाद में लेकर चले लाठी-डंडे...ताबड़तोड़ गोली भी चली, चार लोग हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में भूमि विवाद में चार लोग घायल हो गए

कन्नौज, अमृत विचार। सिमरापुर गांव में भूमि पर कब्जे को लेकर खेत पपर आलू खुदाई के दौरान विबाद हो गया। एक पक्ष के कई लोगों ने लाठी डंडे व अबैध शस्त्र से हमला बोल दिया। इससे दूसरे पक्ष के चार  व्यक्ति घायल हो गये। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को देख आरोपी पक्ष मकानों में ताले डाल कर मौके से फरार हो गये। 

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लाढी डंडा चलने के दौरान फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में दो दिन पहले पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पक्ष दिया था। शिकायती पत्र दिये जाने के बाद भी पुलिस मौके पर भी नहीं पहुंची।

शनिवार की सुबह 10 बजे  के करीव सदर कोतवाली के गांव ग्राम सिमरापुर में खेत को कब्जे को लेकर योगेश, नरवेश, अखलेश, आदेश कुमार पुत्र हुकुम सिंह का खेत पर कब्जा है। खेत में अभी आलू की फसल खड़ी है। इसकी खुदाई की जा रही थी। 

इस को दूसरे पक्ष के हरिंदर सिंह, रुस्तम सिंह पुत्रगण कृपाल सिंह पक्ष खोदने नही दे रहे थे। शनिवार को अखलेश कुमार ट्रैक्टर लेकर आलू खुदाई करने खेत पर पहुंचे। प्लांटर से आलू की खुदाई की जा रही थी। उसी समय दूसरे पक्ष के कई लोग हाथ में लाठी-डंडा व अवैध असलहा लेकर खेत पर पहुंच गये। लोगों ने आलू खुदाई करने से रोका।  

इसके बाद सभी एक राय होकर हमलावर हो गये। दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडों से प्रहार होने लगे। इसी बीच अवैध शस्त्र से फायरिंग की जाने लगी। इससे एक-एक कर नरवेश, अखिलेश, आदेश व योगेश घायल हो कर जमीन पर गिर पड़े। यह देख घर की महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई। 

फायरिंग के दौरान गोलियां लगने से अखिलेश कुमार घायल हो गए । यह देख दूसरे पक्ष के हरिंदर सिंह, रुस्तम सिंह पुत्रगण कृपाल सिंह, निवासी सिमरापुर व अन्य हमला करने वाले लोग मारपीट व फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गये। 

सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी दिग्विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गोली लगने से घायल अखिलेश कुमार को रेफर कर दिया गया। 

पुलिस ने आरोपी पक्ष के घरों में दबिश दी, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी पक्ष अपने मकानों में ताले डाल कर मौके से फरार हो गये। मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।

दो दिन पहले दी थी पुलिस को तहरीर, पर नहीं पहुंची

सिमरापुर गांव में भूमि विबाद को लेकर चले लाठी डंडे व फायरिंग में चार लोग घायल होने के मामले में दुर्गेश उर्फ सर्वेश पुत्र हुकुम सिंह ने चार अप्रैल को कोतवाली पुलिस, जलालपुर पनवारा चौकी पुलिस, के अलावा एसपी को शिकायती पत्र देकर खुद के खेत में खड़ी आलू की फसल खोदने की बात कही थी। कहा था कि जब वह आलू खोदने जाता तो उक्त लोग अवैध शस्त्र लेकर खेत पर पहुंच जाते हैं। 

इससे वह अपनी आलू की फसल को नहीं खोद पा रहा है। उसने सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई थी। इस के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसी का नतीजा रहा कि जब शिकायत के बाद पुलिस नहीं पहुंची तो विपक्षियों के हौसले बुलंद हो गये और शनिवार को आलू खुदाई के दौरान हमला बोल कपर चार लोगों को घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस...चेकिंग के दौरान कार से नौ लाख रुपये बरामद

संबंधित समाचार