शर्मनाक: बुजुर्ग महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, कोर्ट के आदेश पर निगोंहा पुलिस ने पांच को किया नामजद, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। निगोंहा थाना अंतर्गत जमीन कब्जाने के नियत से युवकों ने एक वृद्धा को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया। वृद्धा के विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। सम्बन्धित में शिकायत देने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वृद्धा ने कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट के आदेश पर निगोंहा पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है।

प्रभारी निरीक्षक अनुज तिवारी के मुताबिक, क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली वृद्धा (62) ने चंद्र प्रकाश तिवारी, मोहित तिवारी, सोहित तिवारी उर्फ गोलू, अतुल तिवारी और सत्यम तिवारी उर्फ राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में वृद्धा ने बताया कि आरोपी उसकी जमीन कब्जाने का प्रयास करते है। जिस वजह से वह अक्सर साजिश रचते हैं। 

आरोप है कि गत 01 मार्च को आरोपी उसके घर में जबरन घुस आए, फिर अर्धनग्न हालत में पूरे उसे गाव में धूमाया गया। वृद्धा का कहना है कि आरोपियों के घर की महिलाओं ने भी पूरा सहयोग किया। उसके विरोध करने पर आरोपी उसे फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगे। 

वृद्धा ने आरोपियों के खिलाफ निगोंहा थाने में तहरीर दी। बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हालांकि, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज और बलवा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:-Lok Sabha Elections 2024: बहराइच सीट पर छह बार बाहरी प्रत्याशियों ने जमाया कब्जा, लेकिन भाजपा ने...

संबंधित समाचार