मुरादाबाद : घर में घुसकर महिला और उसके पति-देवर पर जानलेवा हमला, छेड़छाड़ भी...पांच के खिलाफ FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। रुस्तमपुर बढ़मार में हमलावरों घर में घुसकर महिला और उसके पति एवं देवर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें महिला के पति के सिर पर धारदार हथियार लगने से वह अधिक घायल हुआ है और डॉक्टर से जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है। पूरा मामला कटघर थाना क्षेत्र का है।

आरोप है कि हमलावरों ने घायल की पत्नी से उसके सामने ही अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की है।  महिला के देवर को दाएं हाथ में धारदार हथियार लगने से खुली चोट आई है। महिला भी घायल हुई है। इस मामले में महिला की तरफ से दर्ज हुई एफआईआर में गांव के पांच लोग नामजद हुए हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में सपा उम्मीदवार रुचि वीरा समेत दो के खिलाफ एफआईआर

संबंधित समाचार