Bareilly News: ईद को लेकर बाजार हुआ गुलजार, खरीदारी के लिए उमड़ रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ईद की तैयारी शुरू हो गई है। बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। मांग के हिसाब से दुकानदारों ने भी माल मंगाना शुरू कर दिया है। रोजा इफ्तार के बाद महिलाएं और पुरुष खरीदारी के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-04-07 at 12.34.36 PM

ईद पर लोगों की कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा नई चीजें खरीदें। यही वजह है कि लोग कपडे़, जूते, इतर आदि सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि भले ही महंगाई बढ़ी है, लेकिन लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सैलानी, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, कुमार टॉकीज, जिला अस्पताल मार्केट आदि स्थानों के बाजारों में काफी रौनक है। 

WhatsApp Image 2024-04-07 at 12.34.35 PM (1)

सैलानी के दुकानदार कासिफ खान ने बताया कि कुर्ता, नायरा कट, चिकनकारी सूट, कॉटन कुर्ती प्लाजो, जयपुरी सूट, अनारकली गाउन, अनारकली सूट, कॉटन लोन आदि परिधानों की मांग ज्यादा है। रेडीमेड कुर्ता-पायजामा की बिक्री खूब हो रही है। सैलानी के दुकानदार मेराज अली ने बताया कि हर रेंज में जूता और चप्पल उपलब्ध है। कोल्हापुरी चप्पल और बच्चों के लिए स्टॉक आगरा और दूसरे जिलों से मंगाया है।

ईद में पकेंगी बनारसी सेवइयां
कुतुबखाना में बेकरी कारोबारी मोबीन आजाद ने बताया कि इस बार विशेष तौर से बनारसी सेवइयां मंगाई गई हैं। इनकी डिमांड पिछले कुछ साल में ज्यादा बढ़ी है। इसके अलावा सादी सेवइयां भी बिक रही हैं।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: अपनों से Sexual Assault का खतरा ज्यादा, करीबियों के 'गुड टच' और 'बैड टच' की पहचान जरूरी

 

संबंधित समाचार