अयोध्या: एडीजे व सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के 12 जजों का तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जिले के सात अपर जिला जज और पांच सीनियर डिवीजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर के न्यायिक अधिकारियों का तबादला गैर जनपद हुआ है। पांच अपर जिला जज और इतने ही सिविल जज सीनियर डिवीजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायिक अधिकारियों को अन्य जनपदों से जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती की ओर से जारी सूची में  स्थानांतरित सभी जजों को 15 अप्रैल तक अपना पदभार हस्तांतरित करना है। सूची के अनुसार जिले में कार्यरत अपर जिला जज यशपाल को हरदोई, शैलेंद्र सिंह यादव को उन्नाव, बृजेश कुमार सिंह व एकता सिंह को लखनऊ,अमित पांडेय को रायबरेली, अभिषेक बगड़िया को अलीगढ़ व कुलदीप को रामपुर स्थानांतरित किया गया है। अपर जिला जज स्तर के रवि कुमार गुप्ता लखनऊ से, निरुपमा विक्रम हरदोई से, शिवानी जायसवाल लखनऊ, अल्पना सक्सेना उन्नाव और अर्चना तिवारी को रायबरेली से जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार सिविल जज सीनियर डिवीजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर के भव्या तिवारी को उन्नाव, प्रशांत शुक्ला को अलीगढ़, आमिर सुहैल कौशांबी, पल्लवी सिंह मिर्जापुर और रिचा वर्मा को हरदोई जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है। रायबरेली से सतीश कुमार मगन गाजियाबाद से, सुधांशु शेखर उपाध्याय हरदोई से, अंशु माली पांडेय, महेंद्र सिंह पासवान फतेहपुर से व मेरठ से विनोद शर्मा को जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें:-मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, कहा- हमें उम्मीद है, सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा

संबंधित समाचार