हरदोई: गांव में घुसे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, एक दुकान से ले गए सामान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। बड़ा हाथ मारने की फिराक में एक गांव में दाखिल हुए चोरों ने पहले तो परचून की दुकान में चोरी की,लेकिन जैसे ही मकान की कुंडी खोली,तभी वहां सो रहे लोगों की आंख खुल गई। उनके शोर मचाने पर सारा गांव जाग गया और चोरों के पीछे दौड़ पड़ा। नतीजतन चोरों को वहां भागना पड़ा।

मामला बघौली थाने के महरी गांव का है। शनिवार रात वहां चोरों ने धावा बोल दिया। लेकिन उसी बीच गांव‌ वाल गए और ललकारते हुए चोरो को दौड़ा लिया। आखिरकार चोर वहां से भाग गए। गांव वालों की यूपी-112 पर काल  होने पर वहां पुलिस पहुंच गई‌ और जांच शुरु कर दी। इधर जांच चल रही थी, तभी चोरों‌ ने पड़ोसी गांव‌ अंटा मे मुनेश्वर की परचून दुकान का ताला तोड़कर गोलक मे रखे 35 सौ रुपये व नमकीन पार कर‌ ले गए,उसके बाद उन्होंने पड़ोसी मुनेंदर के मकान की जैसी ही  कुंडी खोली,उसकी आवाज़ से उसखे घर वालों‌ की आंखे खुल गई। इसका पता होते ही चोर वहां से दबे पांव जा रहे थे,लेकिन उसी बीच पड़ोसी देशराज के टोंकने पर चोर भागे तो चोर-चोर का शोर मच गया। 

शोर सुन कर तमाम लोग अपने-अपने घरों से निकल आए और चोरों के पीछे दौड़ पड़े। कुछ दूर तक दौड़ाने के बाद चोर आंखो से ओझल हो गए। इस बारे मे एसएचओ बघौली विवेक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सारा खुलासा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -जाति पर नहीं मोदी की गारंटी पर होगा मतदान :मंत्री

संबंधित समाचार