बरेली: 11 अप्रैल को बारिश के आसार, 15 से लू झेलने को रहें तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी पड़ रही है लेकिन रात में पारा काफी गिर जा रहा है। दिन का तापमान रात से दोगुना हो रहा है। जिले में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से 2.2 डिग्री कम 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डाॅ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसकी वजह से बारिश हो सकती है। 

इसके बाद अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 15 अप्रैल से लू चलेगी। मौसम को प्रभावित करने का मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है। आगामी सप्ताह में औसतन अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- बरेली: नोएडा की कंपनी ने पांच करोड़ की ठगी की, कोर्ट के आदेश पर FIR

संबंधित समाचार