रामपुर : विपक्ष पर तीर चला गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपाइयों में भरी ऊर्जा...लोधी के लिए मांगे वोट   

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार की गिनाईं योजनाएं,  

रामपुर : विपक्ष पर तीर चला गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपाइयों में भरी ऊर्जा...लोधी के लिए मांगे वोट   

रामपुर, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई बेल पर है और कोई जेल में है। इससे पहले उन्होंने भमरौआ शिव मंदिर को  प्रणाम किया। रामपुर जनपद की नींव रखने वाले राजा राम सिंह कटारिया को भी प्रणाम किया। भाजपा सरकार में बदले माहौल पर कहा कि आज अगर हमारी माताएं,बहनें और हमारे घर की बच्चियों सुख शांति से स्कूल,कॉलेज जाती हैं तो यह माहौल भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वजह से बना है। कार्यक्रम के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के वाहनों के गुजरने वाले रास्तों पर भी चौकसी बरती गई। 

हाईवे स्थित भारत गार्डन में सोमवार की दोपहर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले जब वह रामपुर आए थे तब रामपुर की तस्वीर कुछ और थी। माफिया राज था और लोगों का अपहरण होता था। व्यापारियों से वसूली होती थी जिसके कारण उन्हें व्यापार करने में परेशानी होती थी। कहा कि उन्हें वायलिन भेंट में दिया गया। कहा कि एक जमाने में रामपुर चाकू और हिंसा के मशहूर था। लेकिन, आज वायलिन दुनिया में मशहूर हो गया है यह रामपुर में बहुत बड़ा बदलाव है। उन्होंने कहा कि रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे घनश्याम सिंह लोधी को चुनाव जिताना है। तभी देश के प्रधानमंत्री   400 के पार से प्रधानमंत्री बनेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीति का कल्चर बदल डाला है। पहले हिन्दू-मुसलमान और वोट बैंक की राजनीति करते थे। लोगों को बांट कर राजनीति करते थे लेकिन, प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। 

कहा कि आज विकास की राजनीति है। सबका साथ और सबका विकास के मंत्र पर चल रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री ने सबको साथ लेकर चलने का काम किया है। कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यस्था 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था थी। भारत ब्रिटेन जैसे पछाड़ कर पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था हो गया है। कहा कि मोदी सरकार बनने पर अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। कहा कि भारत ने जापान को पछाड़ दिया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना में 28 करोड़ महिलाओं के खाते खुले हैं और उनका सशक्तिकरण हुआ है। कहा कि प्रधानमंत्री ने चिंता करके गांव, गरीब, युवा, दलित, किसान, आदिवासी और पिछड़े वर्ग को मुख्य धारा में शामिल किया। कहा कि देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें 15 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के लोग भी शामिल हैं। कहा कि 25 करोड़ लोगों की संख्या गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए हैं। 

उन्होंने लोगों से पूछा कि किसान सम्मान निधि किसानों को मिल रही है कि नहीं। जवाब आया कि मिल रही है। इसके अलावा उज्जवला योजना के बारे में बताया कि रामपुर में दो लाख 30 हजार लोगों को गैस का कनेक्शन मिला है। साढ़े ग्यारह करोड़ लोगों को हर घर नहल और हर घर जल दिया गया। रामपुर में दो लाख 30 हजार लोगों को हर घर नल दिया गया है। डिफेंस इंडस्ट्रीयल कोरिडोर उत्तर प्रदेश में बनाया गया। जिससे विकास की गंगा बह रही है। कहा कि उत्तर प्रदेश में 27 नये मेडिकल कालेज दिए गए हैं। कहा कि यह आगे बढ़ाने के लिए घनश्याम सिंह लोधी को दिल्ली पहुंचना चाहिए। 

उन्होंने शहर विधायक आकाश सक्सेना द्वारा ज्वालानगर में बनवाए गए स्वानिधि गलियारे की बात भी की। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में आगे बढ़ा है। घमंडिया गठबंधन के बारे में कहा कि भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे। कि मैं भ्रष्टाचार खत्म करूंगा।हर भ्रष्टाचारी जेल के पीछे होगा। यह इंडिया गठबंधन कहता है,भ्रष्टाचारियों को बचाओ। सोनिया गांधी हो या राहुल गांधी या उनके पार्टी के पी चिदंबरम, लालू यादव, संजय सिंह, बेल पर है कि नहीं हैं। कहा कि हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन और तो और यह के पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां भी जेल में हैं कि नहीं है।कहा कि सभी घमंडिया गठबंधन के लोग बेल पर हैं या जेल में हैं।  

उप मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों ने मंच पर किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
भारतीय  जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को करीब 12 बजे पुलिस लाइन में हेलीपैड पर उतरे। उसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उनको कार्यक्रम स्थल भारत गार्डन में ले जाया गया।वह पहली बार रामपुर आए।उनका कार्यकर्ताओं और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित काफी मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। भाजपाइयों ने उन्हें माला पहनाई और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। 

यह लोग रहे मौजूद
मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, क्लस्टर इंचार्ज जसवंत सैनी, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी, विधायक आकाश सक्सेना, राजबाला, शफीक अंसारी, चुनाव प्रभारी हरि सिंह ढिल्लों, सह प्रभारी मंजू दिलेर, जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला प्रभारी राजा वर्मा, चुनाव संयोजक सुरेश गंगवार, सहसंयोजक मोहनलाल सैनी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिलामहामंत्री अशोक विश्नोई, हरीश गंगवार, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, अपनादल अध्यक्ष घनवीर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : रामपुर : डीएम और छात्रों ने बनाई 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश