रामपुर : डीएम और छात्रों ने बनाई 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार।  सोमवार की सुबह 9 बजे जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा. नंद किशोर कलाल, जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली समेत 52 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। मानव श्रंखला में अन्य अधिकारियों ने भी बढ़कर चढ़कर प्रतिभाग किया।

आंबेडकर पार्क से गांधी समाधि स्थल होते हुए रजा डिग्री कॉलेज तक विभिन्न मार्गों पर 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने   हाथों में तख्ती लेकर  लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया। मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर सोमवार सुबह से ही अधिकारी  और छात्र-छात्राएं  गांधी समाधि पर जुटना शुरू हो गए थे।

ये भी पढ़ें: रामपुर : बिजली की चिंगारी से 50 बीघा गेहूं जलकर राख, किसान सदमे में

 

संबंधित समाचार