कासगंज: संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर का अपमान करते युवाओं का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंजडुण्डवारा,अमृत विचार। थाना सुनगढ़ी के गांव किलौनी में कुछ युवाओं द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में चार से पांच युवा बाबा साहब के झण्डे में लाठी डंडे एवं जूते चप्पल मार उनका अपमान करते दिख रहे हैं। वहीं संविधान निर्माता बाबा भीम राव अंबेडकर के बारे में अपशब्द कह और जय श्री राम के नारे लगाते दिख रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है। 

वहीं वीडियो में बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान होते देख समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने दुख जताया है और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता