सोमवती अमावस्या: संगम पर जुटी भीड़, महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सोमवार को सोमवती अमावस्या के मौके पर व्रती महिलाओं ने संगम में स्नान किया। गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती की बहती धारा में आस्था की डुबकी लगाकर पति की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने पहले संगम स्नान किया फिर भगवान शिव और पार्वती की विधि विधान से पूजा की। चैत्र की पहली अमावस्या पर बड़ी संख्या में महिलाएं पति के साथ संगम पहुंची। पुण्य अर्जित कर पितरों को भी तर्पण किया। नवरात्र के ठीक एक दिन पहले  सोमवती अमावस्या स्नान पड़ने से इस व्रत और स्नान का बड़ा महत्व माना गया है। 

बता दे कि नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। महिलाओं के साथ-साथ नवरात्र का यह व्रत बड़ी संख्या में पुरुष भी रखते हैं। शहर के मंदिरों में साफ - सफाई कर देवी मां का स्वागत किया जा रहा है। मंगलवार की भोर से ही मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। आलोप शंकरी मंदिर, कल्याणी देवी सहित ललिता देवी मंदिर और अन्य बड़े मंदिरों में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज: पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, कंडक्टर-चालक समेत श्रृद्धालुओं को पीटा

संबंधित समाचार