Banda: पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार; बरामद की 23 लाख रुपये की चरस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालिंजर थाना पुलिस ने तस्कर से बरामद की 325 ग्राम चरस

बांदा, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के लेकर अपराधियों और मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। कालिंजर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक से चरस की तस्करी करने जा रहे एक अंर्तराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तस्कर के पास से 325 ग्राम चरस बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की अंर्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 23 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर लोकसभा चुनाव सकुशल व निष्पक्ष कराने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कालिंजर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। रविवार की रात कालिंजर थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह अपने हमराही उप निरीक्षक मणिशंकर मिश्रा, कांस्टेबिल सत्यम गुर्जर, खेमराज सिंह, धीरेंद्र सिंह के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी-एमपी अंतर्राज्यीय बैरियर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। 

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध चरस बिक्री के लिए जिला मुख्यालय की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने सतना की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सतना मध्य प्रदेश के नागौद थाना क्षेत्र के पिथोराबाद निवासी सिद्धू चौधरी पुत्र बुद्धा चौधरी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 325 ग्राम चरस बरामद की। 

पुलिस के मुताबिक बरामद चरस की अंर्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 23 लाख रुपये आंकी गई है। अपर एसपी लक्ष्मीनिवास मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंर्तराज्यीय तस्कर है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह असम से चरस लाता था। बांदाए सतना समेत आसपास के जनपदों के ढाबों में खड़े होकर लंबी दूरी जाने वाले ट्रक ड्राइवरों को उसकी बिक्री करता था। अपर एसपी के मुताबिक मध्य प्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें- Kannauj: बेखौफ कब्जेदार रोक के बाद भी काटने लगे फसल; तहसील प्रशासन ने फसल न काटने की दी थी हिदायत

 

संबंधित समाचार