Banda News: पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्करों को किया गिरफ्तार; बरामद किया 60 किलो गांजा
बांदा, अमृत विचार। अतर्रा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 60 किलो गांजा बरामद किया। रविवार को अतर्रा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो कारों से अंतरराज्यीय तस्कर मध्य प्रदेश से गांजा लाकर नरैनी से अतर्रा की ओर आ रहे हैं।
संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के मजरा पल्टू का पुरवा के पास रोकने का प्रयास किया। कार सवारों ने जान से मारने की नियत से एसओजी के सरकारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। एसओजी प्रभारी अनिल साहू व कांस्टेबिल चालक प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सतना एमपी के भवर सिंहपुर निवासी विक्रांत उर्फ गुड्डू सिंह पुत्र भगवत प्रताप सिंह अतर्रा कस्बे के राजनगर निवासी अरुण शिवहरे पुत्र शिवनरेश शिवहरे, उचेहरा मध्य प्रदेश के गढ़ीटोला निवासी पद्मधर सिंह उर्फ यश उर्फ अमन सिंह पुत्र ललई सिंह और सीधी मध्य प्रदेश के सीधी जिला के अतरौला मझौली गांव निवासी ओमकार शुक्ला पुत्र चक्रपाणी शुक्ला को पुलिस ने पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान दोनों कारों से 60 किलोग्राम गांजा और गांजा बिक्री का 69 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना विक्रांत सिंह है। उधर चिल्ला पुलिस ने पलरा गांव निवासी संदीप साहू को 600 ग्राम सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
