प्रयागराज: पुलिस ने चोर और सुनार को गिरफ्तार कर लाखों का जेवर किया बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। कोतवाली नैनी पुलिस ने सोमवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर तीन चोरियों का खुलासा किया है। चोरी के आरोपी के अलावा सुनार को भी गिरफ्तार किया जो आभूषणों को गलाता था। पुलिस को उनके पास से तमंचा बरामद हुआ है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर लाखों के चोरी हुए जेवर को भी बरामद किया गया है। 

नैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को रेलवे लाइन किनारे दबिश दी तो वहां से शुभम उर्फ राज भारतीया पुत्र गनेश प्रसाद निवासी महेवा पश्चिम पट्टी थाना नैनी प्रयागराज एवं अमित कुमार सोनी पुत्र अशोक कुमार सोनी निवासी महेवा पश्चिम पट्टी थाना नैनी को पकड़ा। शुभम उर्फ राज भारतीया के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर व 25,000 रूपये नगद तथा अभियुक्त अमित कुमार सोनी के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य का जेवर बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक शुभम चोरी करता था और अमित सोनी उससे चोरी हुआ जेवर सस्ते में लेकर गलाता था। शुभम ने 23 मार्च की रात होली मनाने गांव गए शरद अग्रवाल के महेवा तथा आदर्श नगर निवासी चंदन निषाद के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा फरवरी माह में महेवा पश्चिम निवासी पवन निषाद के घर पर हाथ साफ कर दिया था।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से मांगे रिकॉर्ड

संबंधित समाचार