अयोध्या: फंदे से लटकता मिला महिला का शव, मानसिक रूप से थी परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरा बाजार/अयोध्या, अमृत विचार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत जलालुद्दीन नगर में मंगलवार को घर में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष महाराजगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे सूचना मिली कि पूरा बाजार निवासी कृष्णा तिवारी पत्नी प्रदीप तिवारी ने मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुये शव को पंचायत नामा की कारवाई कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया।

थानाध्यक्ष का कहना है कि परिवार से जानकारी ली तो पता चला कि मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे पति और पुत्र किसी काम से बाहर निकले और जब वापस 8 बजे घर पहुंचे तो देखा कि पत्नी कृष्णा तिवारी फंदे पर लटकी थी। महिला का काफी वर्षों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी जिसका इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त! एंबुलेंस को 100 मीटर की दूरी तय करने में लग गया 25 मिनट

संबंधित समाचार