बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के धरसवा के पास बाइक सवार युवक बहराइच से घर की तरफ जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलौला बाजार निवासी  ललित शुक्ल (30) पुत्र राम बचन शुक्ल बहराइच से समान लेकर वापस घर जा रहे थे।

तभी कोतवाली देहात अंतर्गत धरसवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। जिसे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त! एंबुलेंस को 100 मीटर की दूरी तय करने में लग गया 25 मिनट

संबंधित समाचार