बलिया: मां की फटकार से क्षुब्ध बेटी ने जहर खाकर की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में मां की फटकार से क्षुब्ध होकर 14 वर्षीय एक लड़की ने जहर खाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में रविवार को पूजा राजभर नामक लड़की ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने अचेतावस्था में पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। 

कोतवाली प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूजा रविवार को अपनी मां के साथ खेत में गेहूं की कटाई के लिए गई थी। इस दौरान पूजा को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। पूजा घर वापस लौट गई और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त! एंबुलेंस को 100 मीटर की दूरी तय करने में लग गया 25 मिनट

संबंधित समाचार