विन्ध्यवासिनी मंदिर गेट के पास दुकान पर लगी आग, पाया काबू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विन्ध्याचल / मीरजापुर, अमृत विचार। मां विन्ध्यवासिनी मंदिर के पश्चिम पुरानी विशिष्ठ मार्ग पर स्थित मुख्य मंदिर द्वार के बगल में एक दुकान के बाहरी दीवार पर लगाया गया विद्युत मीटर दोपहर दो बजे के करीब अचानक जलने लगा। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई।

ड्यूटी पर तैनात अग्निशमन विभाग के कांस्टेबल अजय कुमार यादव ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए अग्निशमन यंत्र से फौरन आग पर काबू पा लिया। मीटर में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया गया । मीटर के ऊपर दुकानदार ने कई चुनरी व गमछा टांगा था जो आग की चपेट में आने से जल गया ।

ये भी पढ़ें -नवरात्रि के पहले दिन स्मृति ईरानी ने मंदिरों में टेक माथा, अमेठी की खुशहाली के लिए माता रानी से की कामना

संबंधित समाचार