बरेली: वोंटिंग के दौरान नहीं होगी परेशानी, My Booth App से मिलेंगे कई फायदे...स्टूडेंट्स भी करें डाउनलोड

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता को वोटिंग करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर जिला अधिकारी ने एक App लॉन्च किया है। इस App का नाम My Booth App है। इस App के जरिए आप को अपने बूथ की स्थिति की जानकारी रहेगी कि बूथ पर कितना वोट पड़ चूका है। 

साथ ही मतदाता बूथ पर कितनी भीड़ है, ये भी पता लगा सकेंगे, इसकी मदद से मतदाता को वोटिंग के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। इस App का उपयोग करने के लिए जिला अधिकारी रविंद्र कुमार ने सभी बरेली वासियों से अपील की है कि My Booth App को जरूर अपने मोबाइल  में डाउनलोड करें और देश के इस महापर्व में भागीदार बनें।

इसको लेकर DIOS ने सभी विद्यालयों को आदेश जारी किया है। कहा है कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से इस App को डाउनलोड करने को कहें, जिसके चलते अब स्कूल की तरफ से अभिभावकों के मोबाइल पर App को डाउनलोड करने के मैसेज आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स