चैत्र नवरात्र: प्रथम दिन देवी मंदिरों मे पूजी गईं मां "शैलपुत्री", 1008 गुड़हल पुष्प से होगा श्रृंगार

चैत्र नवरात्र: प्रथम दिन देवी मंदिरों मे पूजी गईं मां

प्रयागराज, अमृत विचार। मंगलवार से शुरु हुए चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों में भारी भीड़ जुटी। प्रयागराज के देवी मंदिर में शक्तिपीठ कल्याणी देवी और ललिता देवी समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता हुआ रहा। लोग देवी मां के दर्शन - पूजन कर अपनी कामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद लिया। 

नवरात्र के पहले दिन शक्ति पीठ अलोपशंकरी कल्याणी देवी, ललिता देवी मंदिर समेत दूसरे देवी मंदिरों में मां का भव्य श्रृंगार किया गया। देवी मंदिरों को ख़ूबसूरती से सजाया गया है। शक्ति पीठ अलोपशंकरी मंदिर में  देवी माँ स्वरुप पालने की भव्य आरती की गई और भोर से ही मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। आरती के वक्त मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए देवी गीत भी गाए। कल्याणी देवी मंदिर मे मां को अर्पित करने के।लिए 1008 गुड़हल के पुष्पो को अर्पित किया जा रहा है। साथ ही वैदिक पंडितो द्वारा विशेष अनुष्ठान कराये जा रहे है। 

कल्याणी देवी मंदिर के पुजारी महामंत्री श्याम जी पाठक ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र पर विशेष तैयारी की जायेगी। नौ दिनों देवी के अलग अलग स्वरूपों की पूजा और श्रृंगार भी अलग अलग होगा। प्रतिदिन मंदिरों मव भजन संध्या और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। 

17 - 2024-04-09T180624.200

नवरात्रि पर माहौल हुआ भक्तिमय, शैलपुत्री स्वरूप की हुई पूजा
नैनी/कोरांव, अमृत विचार। हिंदू धर्म का पवित्र पर्व चैत्र नवरात्र पर माहौल हर ओर भक्तिमय हो गया है। मंगलवार को प्रथम दिवस की सुबह घरों एवं धार्मिक संस्थाओं में कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय व्रत का शुभारंभ हो गया। इससे पहले मंदिरों एवं पूजा स्थलों की सफाई कर साज सज्जा किया गया। साथ ही आकर्षक विद्युत झालरों से भी मंदिरों को सजाया गया है। 

माँ कामाख्या देवी जन-कल्याण सेवा संस्थान नैनी आश्रम में नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना एवं आरती पूजन किया गया। इस अवसर पर गुरु जी संकषर्ण शरण महाराज ने बताया कि इस बार नवरात्र में देवी का आगमन घोड़े पर हुआ है। शाम 6 बजे प्रतिदिन आरती होगी। संस्था के अध्यक्ष एसपी शर्मा (गोपाल जी) एव धर्म प्रमुख त्रिलोकनाथ (गाधीजी) ने प्रतीक ‌चिन्ह देकर गुरुजी को सम्मानित किया। इस दौरान एके सिंह, केएल मिश्रा, सुभाष मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय, रागिनी श्रीवास्तव, गिरी जी कमलेश शर्मा आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरो में भीड़ रही। 

नवरात्रि के पूर्व कोरांव नगर ही नहीं क्षेत्र के मंदिरों की साफ सफाई की गई। पहले दिन मंदिरो में श्र‌द्धालुओ की लम्बी कतार दिखी। एक ओर जहां डाकघर के सामने स्थित शीतला माता के मंदिर में भीड़ देखने को मिली। वहीं अधिकांश घरों में श्रद्धालुओं ने विधि विधान के तहत कलश स्थापना की। ठीक इसी प्रकार सामुदायिक बड़ोखर के कालिकन मंदिर में ‌‌भी श्रद्धालुओ की भीड़ लगीं रही।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: महाआरती के साथ नौ दिवसीय चेटीचंड महोत्सव का आगाज