गोंडा में भाजपा नेता के दो बेटों सहित चार नाबालिग बच्चे लापता, परिजनों में दहशत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कटरा बाजार/ गोंडा, अमृत विचार। नगर पंचायत कटरा बाजार व शाहजोत गांव के चार नाबालिग बच्चे सोमवार को अपने-अपने घर से निकले थे जो अभी तक घर नहीं पहुंचे, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। गायब बच्चों में दो सगे भाई भाजपा नेता के बेटे हैं। इसकी सूचना परिजनों ने थाने पर दी है। पुलिस ने बच्चों की खोज शुरू कर दी है। 

कटरा थानाक्षेत्र के शाहजोत गांव के मजरे अचल पुरवा निवासी राधा देवी पत्नी दिनेश कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर दी है कि उनका पुत्र अवधेश कुमार(16) सोमवार को 12 बजे दिन से कहीं लापता हो गया है। वह आधार संशोधन कराने की बात कहकर घर से निकला था। लड़का अभी तक घर नहीं लौटा। नगर पंचायत के मुहल्ला चरेरा निवासी नवल तिवारी ने भी बताया कि उनका लड़का आदित्य (14) भी कल ही से गायब है। वह अपने मित्र के जन्म दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। अभी तक घर नहीं लौटा है। हमने भी थाने पर सूचना दी है। 

नगर पंचायत कटरा के ही मुहल्ला पाठक पुरवा निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज पासवान ने कहा कि उनके भी दो लड़के दिव्यांश व लवकुश भी कल ही से लापता हैं। उन्होंने थानाध्यक्ष से बच्चों के गायब होने सूचना दी है। बच्चों का कहीं अता-पता नहीं है। बताया जा रहा है कि गायब चार बच्चों में दो बच्चे फ्रांसिस कैब्रीनी कालेज शांतीनगर, एक सरस्वती स्कूल कटरा बाजार तथा एक अन्य स्कूल में पढ़ते हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि चार बच्चों के गायब होने की सूचना मिली है। जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें -Kanpur Accident: अलग-अलग हादसों में दो लोगों ने तोड़ा दम...एक तीसरी मंजिला से गिरा तो दूसरा ट्रेन की चपेट में आया

संबंधित समाचार