फिरोजाबाद: सड़क किनारे मिला युवक का शव, ससुरालीजन पर मारपीट का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

फिरोजाबाद। मंगलवार की दोपहर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मोती फैक्टरी में लोडर चालक का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास में उसकी बाइक खड़ी मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बता दें, मक्खनपुर थाना क्षेत्र में स्वामी नगर निवासी मंगल सिंह उर्फ गुड्डू (30) एक मोती फैक्टरी में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। फैक्टरी सुनील कुमार की है। मंगलवार की दोपहर मंगल ने सुनील से किसी काम से जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। 

मृतक के भाई  ने पुलिस को बताया कि मृतक अपनी पत्नी एवं ससुरालीजन तथा मकान मालिक से परेशान था। बताया कि किसी बात को लेकर सोमवार रात ससुरालीजनों एवं मकान मालिक ने उसके साथ मारपीट की थी। इससे कुपित होकर उसने विषाक्त का सेवन करने की जानकारी दी थी। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। कहा कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- नेपाल,बिहार से अयोध्या आना जाना होगा आसान,अयोध्या से जनकपुर के लिए चलेगी सीधी ट्रेन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज