प्रतापगढ़: अपनी मांगों पर अड़े अधिवक्ता, धरना पांचवें दिन भी जारी
प्रतापगढ़, अमृत विचार। बार एसोसिएशन पुरातन तहसील सदर के पदाधिकारियों का धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। वे रजिस्ट्री कार्यालय व चकबंदी न्यायालय तथा 56 गांव सदर तहसील से जोड़े जाने की मांग कर रहे हैं।
आशुतोष तिवारी ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। धीरेंद्र मिश्र ने तहसील सदर में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार व प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा पत्रावलियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक दत्त मिश्र पाली ने कहा कि एसडीएम न्यायालय का एक कर्मचारी एसडीएम के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है। अधिवक्ता पुत्र दीपक दुबे पर फर्जी तरीके से दर्ज कराए गए मुकदमे पर रोष व्यक्त करते हुए वापस लिए जाने की मांग की। इस मौके पर बालेंद्र भूषण, धर्मराज सिंह, अजय सिंह, आशीष सिंह, अवनीश शुक्ल, महेंद्र, जितेंद्र श्रीकांत आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज: हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी के हत्यारोपी को जमानत देने से हाई कोर्ट ने किया इनकार
