Lok Sabha Elections 2024: RJD ने जारी की 22 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें सूची
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी ने बिहार की 22 लोकसभा सीटों पर 22 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दरभंगा से ललित यादव, बक्सर से सुधाकर सिंह, सुपौल से चंद्रहास चौपाल, वैशाली से मुन्ना शुक्ला, अररिया से शाहनवाज आलम और मधुबनी से अली अशरफ फातमी को टिकट दिया है।
इस लिस्ट में लालू यादव की दोनों बेटियों का भी नाम है, रोहिणी आचार्य को सारण और मीसा भारती को पाटलिपुत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, हालांकि उन्हें सिंबल पहले ही दे दिया गया था।

खबर जल्द अपडेट होगी...
