Video: जौनपुर में भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, अमृत विचार। भगवान श्रीराम के प्रति सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को खेतासराय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार नगर के वार्ड नम्बर 9 गोला बाजार निवासी डॉक्टर मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद राशिद ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भगवान श्रीराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी।
यह मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त हो गया था,पुलिस ने इस मामले को गम्भीरत से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 153 ए, 67 आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
#VIDEO भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार #jaunpurpolice #UPPolice pic.twitter.com/8WnM1VMZ9R
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 9, 2024
ये भी पढ़ें -लखनऊ: राज्य महिला आयोग की फटकार के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
