बरेली: Facebook पर धीरेंद्र शास्त्री का सिर तन से जुदा करने की धमकी, राष्ट्रीय बजरंग दल ने आंवला थाने में किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बागेश्वरधाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई है। फेसबुक पर धमकी की पोस्ट से नाराज राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आंवला थाने में हंगामा किया। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा इज्जतनगर में भी एक व्यक्ति ने धीरेंद्र कृष्ण के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राष्ट्रीय बजरंग दल के आंवला जिला अध्यक्ष पवन ने बताया कि आंवला निवासी फैज राजा ने फेसबुक पर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का फोटो लगाकर उनका सर तन से जुदा करने और अशब्द लिखते हुए स्टेट्स लगाया है। इसमें सिर तन से जुदा का गाना भी शामिल किया है। इससे माहौल खराब हो सकता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा इज्जतनगर में सलमान ने अभद्र टिप्पणी की। हिमांशु पटेल ने एक्स पर अधिकारियों से शिकायत की। इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: करेंसी चेस्ट में धनराशि ले जाने के लिए क्यूआर रसीद जरूरी, चुनाव आयोग ने निर्देश किए जारी

संबंधित समाचार