Fatehpur News: एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने खाते से निकाले 70 हजार...जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। एटीएम कार्ड बदलकर शातिरो ने खाते से 70 हजार की रकम पार कर दी। मामले मे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से शातिरो की तलाश कर रही है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के कटरा अब्दुलगनी निवासी सुशील कुमार त्रिवेदी तीन मार्च को ज्वालागंज स्थित एसबीआई एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गए थे। रकम निकालने के दौरान दो युवक आ गए और पर्ची निकालने को लेकर बहस करने लगे। इसी दौरान शातिरो ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसे दूसरा कार्ड दें दिया।

इसके बाद शातिरो ने वर्मा चौराहा स्थित एटीएम बूथ से 30 हजार रुपया निकाल लिया लेकिन उनके मोबाईल पर रकम निकासी का कोई मैसेज नहीं आया। इसके बाद शातिरो ने दूसरे दिन बांदा मे कार्ड से 40 हजार रुपया और निकाल लिया। तब मोबाईल पर रकम निकासी का मैसेज आया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।

पीड़ित ने तत्काल अपना एटीएम कार्ड ब्लाक करवाया और बैंक स्टेटमेन्ट निकाल कर मामले की शिकायत कोतवाली मे की। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले मे रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है जल्द शातिरो को गिरफ्तार किया जायेगा।

संबंधित समाचार