भाजपा ने कौशाम्बी से विनोद सोनकर पर तीसरी बार जताया भरोसा, समर्थकों ने जताई खुशी

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

कुण्डा/ प्रतापगढ़/कौशाम्बी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी ने कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से विनोद सोनकर पर तीसरी बार भरोसा जताया है। बुधवार को प्रत्याशी घोषित होते ही कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने खुशी जताते हुए एक दूसरे को बधाई दी। 

लंबे इंतजार के बाद बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा उत्तर प्रदेश से सात प्रत्यशियों के नामों की घोषणा की। सूची देखते ही समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। वर्ष 2014 में पहली बार विनोद कौशांबी लोकसभा से भाजपा से सांसद चुने गए। इसके बाद 2019 में पुनः भाजपा ने उन्हें कौशांबी से प्रत्याशी बनाया तो फिर कमल खिलाने में कामयाब रहे। अब पार्टी ने तीसरी बार विनोद सोनकर के ऊपर भरोसा जताते हुए कौशांबी लोकसभा से प्रत्याशी बनाया है। 

विनोद सोनकर को प्रत्याशी बनाये जाने पर शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, सिन्धुजा मिश्रा सेनानी,भाजपा नेता ठाकुर प्रकाश सिंह,नगर पंचायत मानिकपुर की अध्यक्ष चंद्र लता जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन,सरोज त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय,उदय शंकर पांडेय, अखिलेश द्विवेदी, भोला सेठ, रामकुमार कोरी, प्रसून मिश्र, डॉ. सुमन साहू ,सुरेश तिवारी, मुन्ना मिश्र, हरकेश शुक्ल, पवन गौतम,योगेंद्र नाथ मिश्र मौला, कमलेश सोनकर ,संजय सोनकर आदि ने खुशी जताई।

ये भी पढ़ें -गोंडा: आचार संहिता उल्लंघन मामले में भाजपा सांसद और सपा प्रत्याशी पर एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार