राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर, अमृत विचार। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विन्ध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत दर्शन-पूजन किया। दर्शन-पूजन के उपरान्त मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि इस बार तो महसूस हुआ कि मैं मां के दरबार नहीं पहुंच पाउंगा, लेकिन मां ने मुझे बुला लिया। हर नवरात्रि में मां का दर्शन के लिए आता हूं। उन्होंने कहा कि घुटने का आपरेशन होने से लगा कि नहीं पहुंच पाऊंगा पर मां की कृपा हुई और क्रम बना रहा। प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मैं हर नवरात्रि में माता के दरबार में आता हूं, यहां आने के बाद अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ महसूस करता हूं यह मां की कृपा है। 

उन्होंने प्रार्थना की कि लोग स्वास्थ्य की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। उन्होने कहा कि जब मैं मां के दरबार में आता हूं तो अपने आप को पूर्ण स्वस्थ पाता हूॅ। मैं मन से विशेष प्रार्थना करता हूं कि देश समृद्धिशाली बने। दुनिया के अंदर जैसे देश का गौरव बढ़ा है वह और बढ़ता रहे, जिस प्रकार देश उन्नति कर रहा है अगर ऐसे ही चलता रहा तो पूरे विश्व के अंदर लोग कहेंगे भारत आज मार्गदर्शन कर रहा है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के किए स्थानांतरण, ये होगा नया कार्यक्षेत्र

संबंधित समाचार