यार्ड रिमाडलिंग के चलते बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें,जाने किन रुटों पर रेल संचालन रहेगा प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के जलगांव-मनमाड रेल खण्ड के बीच चालीस गांव स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते प्री-नॉन इंटरलॉक व नॉन इंटरलॉक ब्लाक दिया जाएगा। जिस कारण पुष्पक एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
 
नियंत्रण-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 16 अप्रैल को चलने वाली 12534 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 15 मिनट,
गोरखपुर से 15 अप्रैल, को चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटा 45 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें -
15 अप्रैल को चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस व 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जलगांव-उधना-वसई रोड के रास्ते चलायी जायेगी।
पुनर्निर्धारण-
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 अप्रैल, को चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03 घंटा पुनर्निर्धारित कर निर्धारित समय 05.23 बजे स्थान पर 08.23 बजे तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 अप्रैल को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 02 घंटा 45 मिनट पुनर्निर्धारित कर निर्धारित समय 06.35 बजे स्थान पर 09.20 बजे चलाई जायेगी।

संबंधित समाचार