बरेली: नशा देकर किशोरी से किया विवाह, फोटो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बेटी के अपहरण का आरोप किच्छा निवासी पांच लोगों पर लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी ने नशा देकर उसकी नाबालिग बेटी से जबरन विवाह कर लिया है।

पीड़िता ने बताया कि चार अप्रैल को वह बड़ी बेटी के साथ कचहरी आई थी। इसी दौरान दोपहर तीन बजे उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के गांव मलसी निवासी पांच लोग आए और उनकी नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद आरोपी उसे उठा ले गए।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने एक फोटो फेसबुक पर शेयर किया है, जिसमें बेटी के साथ शादी के जोड़े में है। आरोप है कि दबंगों ने बेटी को डरा धमकाकर जबरन विवाह कर लिया है। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश भोजीपुरा पुलिस को दिए हैं।

यह भी पढ़ें- मौलाना तौकीर रजा घर पर मना सकेंगे ईद, सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

संबंधित समाचार