बदायूं: बिना चिकित्सक चल रहे ककराला, जगत और बिसौली के होम्योपैथी अस्पताल

होम्योपैथी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी से लौट रहे मरीज, सप्ताह में दो दिन ही खुलते हैं तीन अस्पताल

बदायूं: बिना चिकित्सक चल रहे ककराला, जगत और बिसौली के होम्योपैथी अस्पताल

बदायूं, अमृत विचार। होम्योपैथी चिकित्सा डाक्टरों के बिना पंगु होती नजर आ रही है। जिले के तीन अस्पतालों में होम्योपैथिक चिकित्सक नही हैं, जिससे यह तीनों अस्पताल सफेद हाथी की तरह साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों को होम्योपैथी का इलाज नही मिल पाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जनपद में होम्योपैथी विभाग की स्थिति दिनों दिन बदतर होती जा रही है। जिले में होम्पयोपैथी के कुद बारह अस्पताल हैं और नौ चिकित्सक हैं इसलिए तीन अस्पताल बंद रहते हैं। यह अस्पताल सप्ताह में दो दिन खुलते हैं। जिन अस्पतालों में डॉक्टर नही हैं उनमें ककराला, जगत और बिसौली के अस्पताल हैं।

ककराला में करीब दस हजार की आबादी है। होम्योपैथी अस्पताल नही खुलने से यहां से सैकड़ों मरीज हर रोज वापस लौटते हैं या फिर जिला अस्पताल स्थित होम्योपैथी अस्पताल से दवा लेने को आते हैं। सप्ताह में दो दिन फार्मासिस्ट यहां पहुंचता है और साफ सफाई करने के बाद वापस लौट जाता है। इसलिए यहां के लोगों को होम्योपैथी अस्पताल से कोई लाभ नही मिल पा रहा है।

जगत कस्बा भी करीब पांच हजार की आबादी वाला क्षेत्र है। यहां पर होम्योपैथी अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। स्थानीय लोगों को दवाएं लेने को जिला अस्पताल आना पड़ता है। बिसौली कस्बा स्थित होम्योपैथी अस्पताल में विगत दो सालों से चिकित्सक नहीं है। पिछले साल अक्टूबर में यहां पर एक चिकित्सक की तैनाती की गई थी। वह दो महीने तक यहां पर रहे उसके बाद उनका स्थानांतरण कर दिया गया। तभी से यहां पर भी होम्योपैथी चिकित्सक नही है। बिसौली तहसील होने के कारण यहां पर आस-पास के कई गांव के लोग दवाएं लेने को आते हैं, मगर अस्पताल बंद होने के कारण वह लोग वापस लौट जाते हैं।

ककराला जगत और बिसौली के अस्पतालों पर नियमित चिकित्सक नही हैं। सप्ताह में दो दिन अस्पताल खोले जाते हैं। जब तक विभाग को चिकित्सक नही मिल जाते तब तक यही व्यवस्था रहेगी। नौ चिकित्सक हैं यह सभी अपने असप्तालों में नियमित बैठ रहे हैं। ककराला जगत बिसौली के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा गया है-डा. प्रमोद कुमार व्यास- चिकित्सा अधिकारी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: भाजपा पर लगा समर्थकों को धमकाने का आरोप, सपा प्रत्याशी ने डीएम से की शिकायत

ताजा समाचार