अयोध्या: रुदौली में भी हुई ईद की नमाज, अमन के लिए दुआएँ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूदौली/अयोध्या, अमृत विचार। देश में सुख समृद्धि दुनिया में अमन की दुआ के साथ ईद की नमाज रुदौली ईदगाह में शाह अम्मार अहमद नय्यर मियां सज्जादा नशीन मुतवल्ली दरगाह शरीफ अध्यक्ष ईदगाह जामा मस्जिद की कयादत में हुई। ईदगाह रुदौली में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की।

 ईद की नमाज जामिया चिश्तिया दरगाह शरीफ के मौलाना राशिद निजामी ने अदा कराई। नमाज से पूर्व नय्यर मियां ने देश में सुख समृद्धि दुनिया में अमन की दुआ कीऔर ईद की मुबारकबाद दी। उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी सहित सभी प्रशासन के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

 ईदगाह में फैजाबाद लोक सभा क्षेत्र से प्रत्याशी अरविंदसेन यादव, चेयरमैन जब्बार अली, शाह मसूद हयात गजाली, विनोद लोधी, राम सनेही लोधी, प्रदीप यादव सभासद, ताज उद्दीन पप्पू, मुकीम चुनने, सरफराज नसरुल्ला, सैय्यद फारूक, सगीर अहमद, इकबाल उस्मानी,  आदि लोगों ने पहुंच कर गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।

यह भी पढ़ें:-CM योगी ने समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा..

 

संबंधित समाचार