बदायूं: नवरात्रि के तीसरे से दिन हो रही मां चंद्रघंटा की पूजा, माता के जयकारों से गूंजे मंदिर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवी मंदिर में माता के दर्शन को लगी भक्तों की लंबी कतारें

बदायूं, अमृत विचार। वांसतिक नवरात्रि में दुर्गापूजा की धूम है। नवरात्रि के तीसरे दिवस मनवांछित फल देने वाली देवी के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है। देवी गीत व मां के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता काली के दर्शन के लिए उमड़े। उनके द्वारा कतार में लगकर दर्जन किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों माता के जयकारे गूंज रहे हैं। साथ ही भक्तिमय गीत गाए जा रहे हैं। 

नगला स्थित शक्ति पीठ में वांसतिक नवरात्रि के तीसरे दिवस माता के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। भोर होते ही माता के दर्शन को मंदिर के बाद कतारें लग गईं हैं। भोर में साढ़े चार बजे मां की मंगला आरती के पश्चात दर्शन-पूजन के लिए कपाट खोल दिया गया। तबसे दिनभर दर्शन-पूजन का दौर  जारी है। मंदिर में आरती के समय तो मानो श्रद्धा का सैलाब ही उमड़ पड़ा हो। चारों तरफ देवी गीतों एवं अन्य धार्मिक गीतों, भजनों के प्रसारण से पूरा वातावरण ही धर्ममय बना हुआ है। इसके अलावा बाजारों में भी चहल पहल देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर घरों और मंदिरों में दुर्गा चालीसा का पाठ चल रहा है। बच्चे से लेकर बूढ़े सभी देवी के जयकारे में लीन दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बदायूं: बिना चिकित्सक चल रहे ककराला, जगत और बिसौली के होम्योपैथी अस्पताल

 

संबंधित समाचार