हरदोई में शराब के नशे में अधेड़ ने किया सुसाइड, जांच कर रही पुलिस   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। 50 वर्षीय अधेड़ ने पहले तो शराब पी और उसके बाद घर के दरवाज़े के पास रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उसके ऐसा कर लेने की सूचना छोटे भाई ने पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताया गया है कि हरियावां थाने के पोठवा मजरा पीला महुआ निवासी 50 वर्षीय रामनिवास अग्निहोत्री पुत्र मेवालाल अग्निहोत्री ने अपने घर के दरवाज़े के बगल की खिड़की में रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। रामनिवास ने रोज़ की तरह पहले शराब पी और उसके बाद ऐसा कदम उठा लिया। इसकी सूचना रामनिवास के छोटे भाई राजीव कुमार अग्निहोत्री ने पुलिस को सूचना दी। इसके अलावा उसके घर वाले और कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

इस बारे में एसएचओ हरियावां भावना भारद्वाज ने बताया कि शव को कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया गया है,उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है,फिलहाल जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच अग्निकांड: पांच मकान जले, दो मवेशियों की झुलसकर मौत-लाखों का हुआ नुकसान

संबंधित समाचार