बरेली: लोडर से बच्चे ने नकदी भरा बैग किया चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया में मोहनपुर रोड पर लोडर से बच्चे ने नोटों से भरा बैग चोरी कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है लेकिन पुलिस ने तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

सैनिक विहार कॉलोनी नकटिया निवासी विजेंद्र ने बताया कि वह निशित इंटरप्राइजेज में चालक हैं और कोकाकोला की डिलीवरी देते हैं और पैसे भी कलेक्ट करते हैं। नौ अप्रैल को वह नकटिया में मोहनपुर रोड पर कोकाकोला की पेटियां उतार रहे थे। इसी दौरान किसी ने वाहन में रखा 27 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक बच्चा लोडर वाहन के पास खड़ा रहता है। कुछ देर बाद वह खिड़की खोलकर बैग निकाल लेता है। सामने खड़ा युवक और बच्चा तेजी से वहां से चले जाते हैं और कुछ दूर चलने के बाद बाइक से भाग जाते हैं। विजेंद्र ने बताया कि उन्होंने थाना कैंट में उसी दिन शिकायती पत्र दिया था, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: अमित शाह और राजनाथ सिंह का त्रिशूल एयरपोर्ट पर कल चेंजओवर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संबंधित समाचार