बरेली: चार महीने में तीन युवतियों के शव मिले, पहचान तक नहीं कर पाई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन युवतियों की हत्या कर शव फेंके जाने के मामलों में पुलिस हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।

तीनों युवतियों के शवों की पहचान भी नहीं हो पाई है। जबकि पुलिस हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में छानबीन कर चुकी है, लेकिन उसके हाथ कोई सुराग नहीं लगा। 20 दिसंबर को कैंट के ठिरिया निजावत के बाग में युवती का शव मिला था। 30 जनवरी को सीबीगंज क्षेत्र में परधौली गांव के पास हाईवे किनारे युवती की हत्या कर शव फेंका गया था। वहीं, सोमवार को गोपालपुर नगरिया गांव के पास हाईवे किनारे गेहूं के खेत में बोरे से युवती का शव बरामद हुआ था।

यह भी पढ़ें- बरेली: कोविड गाइडलाइन उल्लंघन मामले में नवाबगंज विधायक के विरुद्ध वारंट जारी, 21 को होगी सुनवाई

संबंधित समाचार