अमरोहा : खेलते समय बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग...मासूम की हालात गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला (अमरोहा),अमृत  विचार।  क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में ईंट के भट्टे पर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची पर आठ से दस आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां, डाक्टर ने हालात गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हसनपुर क्षेत्र के गंगेश्वरी निवासी टिंकू अपने परिवार के साथ गजरौला क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में ईंट के भट्टे पर काम करता है। दिव्यांशी पुत्री टिंकू शुक्रवार की सुबह ईंट के भट्टे पर खेल रही थी। तभी आठ से दस आवारा कुत्तों ने हमला बोलकर कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बमुश्किल आवारा कुत्तों दौड़ाकर बच्ची को बचाया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने हालात गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : प्रेमिका से मिलने पहुंचा मजदूर तो परिजनों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई...वीडियो वायरल

संबंधित समाचार