बरेली: बिशारतगंज के युवक की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिशारतगंज कस्बा वार्ड दो निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने गांव के एक व्यक्ति पर मुकदमे को लेकर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

वहीं, शुक्रवार को थाना प्रभारी ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वार्ड दो निवासी दीपक (20) गुरुवार दोपहर संजयनगर अपनी मौसी संतोष के घर आया था। तभी ट्रेन से वापस घर जा रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दीपक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति पर कुछ महीने पहले पत्नी के साथ छेड़खानी के संबंध में मुकदमा लिखवा दिया था। छेड़खानी से रंजिश मानते हुए उनके बेटे की हत्या की गई है। मृतक की मां कन्या देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक चार बहनों में इकलौता पुत्र था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड, एक महीने पहले हुई थी शादी

संबंधित समाचार