अयोध्या: सरयू तट पर 18 अप्रैल होगी भगवान चित्रगुप्त की महाआरती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार | भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर इस बार 18 अप्रैल को गुप्तार घाट स्थित सरयू तट पर महाआरती का आयोजन होगा। जनपद में पहली बार भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर होने वाले इस कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान के बैनर तले होने वाले इस आयोजन के लिए संगठन के लोग जिले भर के समाज के लोगों से जनसंपर्क साध रहे हैं।

संस्थान के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि महाआरती के जरिए समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को सायं काल 5:30 बजे भगवान चित्रगुप्त जी की स्तुति और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। वही  प्रवक्ता जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकटोत्सव पर होने वाली यह आरती यादगार होगी। आरती  के लिए  सरयू तट को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा जाएगा। बताया जा रहा है  कि गुप्तारघाट स्थित सरयू तट पर आतिशबाजी भी होगी। 

सर्व समाज से आह्वान किया कि भगवान चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव पर होने वाली इस महा- आरती में  बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के उपाध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, संग्राम सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव, देश दीपक जौहरी, सुनील श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव पार्षद आदि लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

संबंधित समाचार