हाथरस केस: पीड़ित परिवार ने न्याय मिलने तक अस्थि विसर्जित से किया इनकार
हाथरस। उत्तर प्रदेश में हाथरस के पीड़ित परिवार ने मंगलवार कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा वे अपनी बेटी की अस्थियों का विसर्जन नहीं करेंगे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के समक्ष अपना सोमवार को बयान दर्ज कराने के बाद पीड़ित परिवार देर रात से वापस हाथरस अपने गांव पहुंच गया है। …
हाथरस। उत्तर प्रदेश में हाथरस के पीड़ित परिवार ने मंगलवार कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा वे अपनी बेटी की अस्थियों का विसर्जन नहीं करेंगे। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के समक्ष अपना सोमवार को बयान दर्ज कराने के बाद पीड़ित परिवार देर रात से वापस हाथरस अपने गांव पहुंच गया है।
पीड़ित परिवार ने कहा है कि जब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक वे अस्थि विसर्जन नही करेंगे। पीड़िता के पिता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “हमने न्यायालय के आदेश पर अपना बयान दर्ज कराया है। हालांकि, अंग्रेजी में बातचीत चल रही थी और हम ज्यादा समझ नहीं सकते थे, लेकिन हम यह बता सकते थे कि न्यायालय हाथरस जिला प्रशासन से खुश नहीं था। हम अब न्याय चाहते हैं, जब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा बेटी की अस्थि को विसर्जित नहीं करेंगे।”
पीड़िता का भाई, जो राष्ट्रीय राजधानी से लौटने पर न्यायलय में अपना बयान दर्ज कराने के लिए लखनऊ गया था, ने कहा, “न्यायालय में हमारी बहन के दाह संस्कार से संबंधित प्रश्न पूछे थे। न्यायालय ने यह भी पूछा कि क्या हमारी इच्छा के अनुसार दाह संस्कार किया गया था। यह सुनवाई लगभग एक घंटे तक चली और अधिकांश बातचीत अंग्रेजी में हुई, लेकिन न्यायालय निश्चित रूप से जिलाधिकारी से खुश नहीं थी।”
उप जिलाधिकारी अंजलि गंगवार, जो हाथरस से लखनऊ और वापस परिवार के साथ थीं, ने कहा, “सभी वाहनों में परिवार के सदस्यों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं, बिस्कुट, चिप्स, पानी की बोतलें और अन्य आवश्यक चीजों का ध्यान रखा गया था। लखनऊ के उत्तराखंड भवन में दोपहर का भोजन बनाया गया था। पीड़ित के परिवार के सदस्यों के लिए पर्याप्त सुरक्षा और आराम की व्यवस्था की गई थी। ”
दूसरी ओर, हाथरस के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लश्कर भी इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के समक्ष पेश हुए। उन्होंने कहा “ जिले में हिंसा से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता का आधी रात को अंतिम संस्कार किया गया।”
उन्होंने कहा कि परिवार को भड़काने में पीएफआई तथा पत्रकार शामिल होने के पुख्ता सबूत थे। “गाँव के बाहर असामाजिक तत्वों का भारी जमावड़ा था जो हिंसा पर आमादा थे। साथ ही, शव की स्थिति बिगड़ रही थी। इस परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए और प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से सलाह लेने के बाद, मैंने, हाथरस के जिला मजिस्ट्रेट के बतौर रात में पीड़िता का अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया।
